Breaking News

Delhi News India World

बांग्लादेश अब कोलकाता, मुंबई और चेन्नई से नहीं जारी करेगा भारतीयों के लिए पर्यटक वीजा

Bangladesh will no longer issue tourist visas for Indians from Kolkata, Mumbai and Chennai.

बांग्लादेश: कोलकाता, मुंबई और चेन्नई स्थित बांग्लादेश कांसुलेट से भारतीय नागरिकों को पर्यटक वीजा जारी करने पर रोक लगा दी गई है। इससे पहले, दिल्ली स्थित दूतावास और अगरतला स्थित सहायक उच्चायुक्त कार्यालय से वीजा जारी करना बंद कर दिया गया था। बीबीसी बांग्ला के अनुसार अब केवल गुवाहाटी स्थित सहायक उच्चायुक्त का कार्यालय ही भारतीय नागरिकों को बांग्लादेश वीजा जारी कर रहा है।

Bangladesh will no longer issue tourist visas for Indians from Kolkata, Mumbai and Chennai.

बीबीसी बांग्ला के अनुसार कोलकाता स्थित बांग्लादेश दूतावास के सूत्रों ने पुष्टि की है कि बुधवार से पर्यटक वीजा जारी करना सीमित कर दिया गया है लेकिन वाणिज्यिक वीजा सहित अन्य वीजा जारी किए जाते रहेंगे। शेख हसीना सरकार के सत्ता से बेदखल किए जाने के बाद बांग्लादेश में चार भारतीय वीजा केंद्रों में तोड़*फोड़ की गई।

उस समय, ढाका में वीजा केंद्र के सामने वि*रोध प्र*दर्शन भी आयोजित किए गए थे। इसके बाद भारत ने कुछ दिनों के लिए सभी वीजा संबंधी प्रक्रियाओं को निलंबित कर दिया है।हालांकि बाद में वीजा केंद्र खोल दिए गए, लेकिन भारत ने उस समय से घोषणा की कि वह चिकित्सा वीजा और कुछ आपात जरूरतों को छोड़कर कोई अन्य वीजा जारी नहीं करेगा। फिलहाल, बांग्लादेशियों के लिए भारतीय पर्यटक वीजा पूरी तरह से बंद है।

Related Post

Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
No reservation upon converting to Islam Madras High Court Major Ruling Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

बांग्लादेश अब कोलकाता, मुंबई और चेन्नई से नहीं जारी करेगा भारतीयों के लिए पर्यटक वीजा – My Blog