नई दिल्ली: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की विमान हा*दसे में मौत पर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि अजित पवार और उनके साथ यात्रा करने वालों की आज विमान हा*दसे में निधन की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। राहुल गांधी ने कहा कि इस शोक के पल में महाराष्ट्र की जनता के साथ हूं।
समस्त पवार परिवार और प्रियजनों को इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। अजित पवार की बुधवार सुबह महाराष्ट्र के बारामती में हुए एक विमान हा*दसे में मौ*त हो गई है। उनके साथ विमान में चार अन्य लोग सवार थे। डीजीसीए का कहना है कि इस हा*दसे में किसी के भी बचने की उम्मीद नहीं है।

