उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बिजनौर में सायबर ठ*गी और डिजिटल अ*रेस्ट से परेशान एक महिला ने आ*त्मह*त्या कर ली। मृ*तका 28 वर्षीय मोनिका को सायबर अपराधी कथित तौर पर क्रा*इम ब्रांच अधिकारी बनकर ब्लै*कमेल कर रहे थे। घटना का खुलासा तब हुआ जब अंतिम संस्कार के दौरान मोनिका के फोन पर लगातार कॉल आने लगीं।

परिवार ने फोन उठाया तो सामने खुद को क्रा*इम ब्रांच अधिकारी बताने वाले लोग थे। सु*साइड से पहले मोनिका ने अपने पति और बेटी के नाम भावुक पत्र लिखा। पत्र में उसने बताया कि एक युवक लंबे समय से उसे परेशान और ब्लै*कमेल कर रहा था। उसने पति से माफी मांगते हुए बच्चों का ध्यान रखने की बात कही।

अपनी बेटी जिया के लिए लिखे संदेश में मोनिका ने लिखा, “सॉरी जिया, मम्मी को म*रना ही पड़ेगा, उस लड़के ने बहुत परेशान कर रखा है।” मामले के सामने आने के बाद परिवार ने सायबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।


