Breaking News

Featured Jaipur News Rajasthan News

12वीं के छात्र का स्कूल से अप*हरण: मा*रपीट कर अंगुलियां तोड़ी, नाखून उखाड़े

Bijrad School Student12th Class barmer News 23 feb 26

बाड़मेर: बाड़मेर जिले के बीजराड़ थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह 12वीं बोर्ड परीक्षा देने पहुंचे एक छात्र का स्कूल परिसर से ही अप*हरण कर लिया गया। बद*माशों ने छात्र को बोलेरो में डालकर मा*रपीट की। जानकारी के अनुसार छात्र के साथ मा*रपीट कर उसके एक हाथ और दो अंगुलियां तोड़ दी और नाखून उखाड़ दिए। इसके बाद बद*माश करीब 8–9 किलोमीटर दूर सुनसान इलाके में फेंककर फरार हो गए।

Bijrad School Student12th Class barmer News 23 feb 26

घटना सुबह करीब 8:15 बजे की है। छात्र 12वीं बोर्ड का पॉलिटिकल साइंस का पेपर देने स्कूल पहुंचा था। इसी दौरान तीन-चार बद*माश स्कूल में घुसे और छात्र को जबरन उठाकर ले गए। अप*हरण की घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें छात्र मदद की गुहार लगाते सुनाई दे रहा है। सेंटर इंचार्ज भंवरलाल मायला ने बताया कि वे पेपर लेने थाने गए हुए थे। स्कूल में मौजूद महिला स्टाफ और अन्य कर्मचारियों ने छात्र को बचाने की कोशिश की, लेकिन बद*माश उसे गाड़ी में डालकर ले गए।

हमने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी विशनाराम के अनुसार, बदमाश छात्र को बोलेरो में बैठाकर दूर ले गए और उसके साथ मा*रपीट की। घायल छात्र के दाहिने हाथ और उसी हाथ की दो अंगुलियों में फ्रैक्चर है। परिजनों के मुताबिक हम*लावरों ने डं*डों से ह*मला किया और गंभीर चोट पहुंचाई। घटना के बाद घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Post

Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Electric current surged through the roof of the house Kota News 29 June 26 Vikalp Times
JEE Student Kota City News Bihar Araria 28 June 26 Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

12वीं के छात्र का स्कूल से अप*हरण: मा*रपीट कर अंगुलियां तोड़ी, नाखून उखाड़े – My Blog