हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक बस हा*दसे में कम से कम 12 लोगों की मौ*त हो गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार सिरमौर जिले में हरिपुरधार के पास कुपवी से शिमला जा रही एक निजी बस सड़क से नीचे गिर गई। सिरमौर के एसडीएम सुनील कुमार कैथ ने कहा कि इस दुर्घटना में 12 लोगों की मृ*त्यु हो गई है। बस में 45 लोग सवार थे। सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया है।
उन्होंने कहा कि अभी यह नहीं बताया जा सकता कि दुर्घटना किस वजह से हुई है। इसकी गहन जांच की जाएगी। सिरमौर बस हा*दसे पर भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय ने संवेदना जाहिर करते हुए मृ*तकों के परिजन और घायलों के लिए मदद राशि का ऐलान किया है। पीएमओ ने एक्स पर पोस्ट किया कि जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति संवेदनाएं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृ*तक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

