घर में घुसकर अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर 1.15 लाख रुपये किए पार
सवाई माधोपुर: खंडार उपखंड सहित बहरावंडा खुर्द चौकी इलाके में चोर गैं*ग सक्रिय, क्यारदा खुर्द गांव में घर से घुसकर अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर 1.15 लाख की नगदी की चोरी, चोरों के घर में घुसने के बाद परिजनों की खुली नींद, तभी चोरों ने माँ-बेटे से की मा*रपीट, सिर में आई चोट, हालांकि चेहरे से स्कार्फ हटने के बाद गैं*ग के एक व्यक्ति की परिजनों ने की पहचान, गोलू उर्फ आसकरण निवासी क्यारदा खुर्द के रूप में की पहचान, पीड़ित हरिसिंह गुर्जर ने थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा कराया दर्ज।

