Breaking News

Chauth Ka Barwara News Crime News Featured Sawai Madhopur News

12 लाख की साइबर ठ*गी, मोबाइल और सिम के साथ पकड़ा गया साइबर ठ*ग

Chaut Ka Barwara Police Sawai Madhopur News 15 June 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले की चौथ का बरवाड़ा (Chaut Ka Barwara) पुलिस  ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टॉप-10 वांछित आरोपी राकेश मीणा (26) पुत्र बाबूलाल मीणा निवासी इटावा को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब ढाई माह से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ चौथ का बरवाड़ा थाने में साइबर फ्रॉ*ड का मामला दर्ज था।

Chaut Ka Barwara Police Sawai Madhopur News 15 June 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (Sawai Madhopur SP Ips Jyeshtha Maitrei) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Additional SP) विजय सिंह (आरपीएस) एवं वृत्ताधिकारी ग्रामीण (CO Sawai Madhopur) रामधन जाट के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। चौथ का बरवाड़ा थानाधिकारी (Chauth Ka Barwara SHO) महेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस (Sawai Madhopur Police) टीम ने आरोपी को भैरूजी मंदिर, इटावा क्षेत्र से डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया।

आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। जांच में आरोपी के बैंक खाते में करीब 12 लाख रुपये के साइबर फ्रॉ*ड से जुड़े लेनदेन पाए गए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई में कांस्टेबल विनोद कुमार, जितेश कुमार और अनिल कुमार शामिल रहे।

Related Post

Operation Umang Child Labor Act Sawai Madhopur Police 30 June 26 Vikalp Times
Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Civic felicitation of Rajesh Sharma upon becoming the Rajasthan District President of IFWJ Sawai Madhopur Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

12 लाख की साइबर ठ*गी, मोबाइल और सिम के साथ पकड़ा गया साइबर ठ*ग – My Blog