जयपुर: जयपुर (Jaipur) में पड़ोसी युवक ने नाबालिग छात्रा के साथ रे*प की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी ने बहला-फुसलाकर 15 वर्षीय लड़की को होटल ले जाकर कॉफी में न*शीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और बेहोशी की हालत में उसके साथ बला*त्कार किया। पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, जयपुर की रहने वाली 15 वर्षीय लड़की 9वीं कक्षा में पढ़ती है। आरोपी उसका पड़ोसी था, जिससे उसकी सामान्य बातचीत थी। आरोपी ने मिलने के बहाने उसे बुलाया और फिर बहला-फुसलाकर होटल ले गया। वहां कॉफी में न*शीला पदार्थ मिलाकर उसे पिलाया। बेहोश होने पर आरोपी ने नाबालिग के साथ रे*प किया।
होश आने पर जब लड़की ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे ध*मकाया। डरी-सहमी पीड़िता ने किसी तरह परिवार को घटना की जानकारी दी। परिवार के साथ थाने पहुंचकर उसने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता का बयान और मेडिकल परीक्षण करवाने के बाद तुरंत कार्रवाई की और आरोपी पड़ोसी को POCSO एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया।

