बांग्लादेश: बांग्लादेश की सरकारी एयरलाइंस बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस ढाका-कराची-ढाका मार्ग पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने जा रही है। यह उड़ान 29 जनवरी से शुरू होने वाली है। बांग्लादेश के प्रमुख अखबारों में से एक ‘डेली स्टार’ के अनुसार एक दशक के बाद ये डायरेक्ट एयर कनेक्टिविटी शुरू हो रही है। बीबीसी बांग्ला के अनुसार बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस के जनसंपर्क विभाग के महाप्रबंधक बोसरा इस्लाम ने एक प्रेस रिलीज में ये जानकारी दी है।
घोषणा में कहा गया है कि शुरुआत में इस मार्ग पर हर सप्ताह दो उड़ानें संचालित की जाएंगीं। ये दोनों उड़ानें प्रत्येक गुरुवार और शनिवार को संचालित होंगी। बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच हाल में राजनयिक संपर्कों के बाद बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच बेहतर होते द्विपक्षीय संबंधों के बीच ये उड़ान शुरू हो रही है।

