Breaking News

Featured Kota News Rajasthan News

भीषण गर्मी का असर, कोटा में स्कूलों का समय बदला

Due to intense heat, school timings changed in Kota

कोटा: कोटा में बढ़ती गर्मी (Summer) और हीटवेव (Heatwave) के असर को देखते हुए स्कूलों के समय में (School Timing) बदलाव किया गया है। कलेक्टर पीयूष समारिया ने आदेश जारी कर कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों का समय 24 अप्रैल से सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया है। यह फैसला विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, क्योंकि मौसम विभाग ने जिले में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है।

Due to intense heat, school timings changed in Kota

साथ ही सभी स्कूलों को पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समय में बदलाव केवल छात्रों के लिए लागू होगा, जबकि स्कूल स्टाफ पहले की तरह निर्धारित समय पर कार्य करेगा। आदेश का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से कोटा (Kota) में तापमान लगातार बढ़ रहा है और हाल ही में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।

Related Post

Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Electric current surged through the roof of the house Kota News 29 June 26 Vikalp Times
JEE Student Kota City News Bihar Araria 28 June 26 Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

भीषण गर्मी का असर, कोटा में स्कूलों का समय बदला – My Blog