असम: असम में आज सोमवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसकी तीव्रता 5.1 बताई गई है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार फिलहाल किसी के घायल होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की कोई सूचना नहीं है।
नेशनल सेंटर फ़ॉर सिस्मोलॉजी की रिपोर्ट के अनुसार भूकंप का केंद्र सुबह 4 बजकर 17 मिनट पर मोरीगांव जिले में दर्ज किया गया है। भूकंप की गहराई जमीन के भीतर 50 किलोमीटर बताई गई है।

