Breaking News

Crime News Education Featured Jaipur News Rajasthan News

शिक्षा के मंदिर में भ्रष्टाचार, के.एन. मोदी यूनिवर्सिटी में अटेंडेंस के बदले रिश्वत, एसीबी की बड़ी कार्रवाई

Education attendance KN Modi University, ACB takes major action Tonk - Vikalp Times

टोंक: राजस्थान (Rajasthan) के टोंक (Tonk) जिले में स्थित के.एन. मोदी यूनिवर्सिटी (KN Modi University) में रि*श्वतखोरी का बड़ा मामला सामने आया है। अटेंडेंस (Attendence) पूरी करने और परीक्षा में बैठने की अनुमति देने के बदले 20 हजार रुपए की रि*श्वत लेते हुए एसीबी (ACB) ने बीएड विभाग की एचओडी और एक प्रोफेसर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

Education attendance KN Modi University, ACB takes major action Tonk - Vikalp Times

एसीबी (ACB Trap) टोंक के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा ने बताया कि यूनिवर्सिटी की बीएड विभागाध्यक्ष मीनू मंगल और प्रोफेसर रमेश मीणा के खिलाफ कार्रवाई की गई है। दोनों पर छात्रों से अटेंडेंस सेटल करने और परीक्षा में बैठाने के नाम पर रि*श्वत मांगने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक, 12 मई को बीएड सेकेंड ईयर के एक छात्र ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। छात्र का आरोप था कि उसकी अटेंडेंस कम होने की वजह से उसे परीक्षा में बैठने से रोका जा रहा था और मामला सेट करने के लिए 20 हजार रुपए मांगे जा रहे थे।

इसी तरह की शिकायत एक छात्रा ने भी की थी, जिसके दो पेपर छूट चुके थे। एसीबी टीम ने 18 मई को शिकायत का सत्यापन किया। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद शुक्रवार को ट्रैप कार्रवाई की गई। जैसे ही रि*श्वत की रकम का लेन-देन हुआ, एसीबी ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। एसीबी के अनुसार, मामले में और भी छात्रों के सामने आने की संभावना है। जांच के लिए यूनिवर्सिटी का अटेंडेंस रजिस्टर जब्त कर लिया गया है और पूरे मामले की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

Related Post

Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Electric current surged through the roof of the house Kota News 29 June 26 Vikalp Times
JEE Student Kota City News Bihar Araria 28 June 26 Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

शिक्षा के मंदिर में भ्रष्टाचार, के.एन. मोदी यूनिवर्सिटी में अटेंडेंस के बदले रिश्वत, एसीबी की बड़ी कार्रवाई – My Blog