Breaking News

Featured Khandar News Rajasthan News Sawai Madhopur News

शटडाउन के दौरान करंट से बिजली कर्मचारी की मौ*त, 3 घंटे बाद बनी सहमति

Electric Current Khandar Sawai Madhopur Police 8 June 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के खंडार (Khandar) उपखंड क्षेत्र में बिजली लाइन की मरम्मत के दौरान करंट (Electric Current) लगने से एक बिजली कर्मचारी की मौ*त हो गई। हादसा सोमवार सुबह मेई कलां गांव में हुआ। मृ*तक की पहचान सावलपुर निवासी समंदर जाट (45) के रूप में हुई है।

Electric Current Khandar Sawai Madhopur Police 8 June 26 Vikalp Times

परिजनों के अनुसार, समंदर जाट पावर हाउस से शटडाउन लेकर बिजली लाइन पर मेंटेनेंस कार्य कर रहे थे। आरोप है कि काम पूरा होने से पहले ही बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई, जिससे वे करंट की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौ*त हो गई। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए खंडार-सवाई माधोपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने मृ*तक के आश्रितों के लिए मुआवजा और नौकरी की मांग की। जाम के कारण मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

सूचना पर प्रशासन, पुलिस और बिजली निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों से वार्ता की। करीब तीन घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद सहमति बनी। प्रशासन की ओर से मृ*तक के परिजनों को 15 लाख रुपये मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी देने का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

Related Post

Operation Umang Child Labor Act Sawai Madhopur Police 30 June 26 Vikalp Times
Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Civic felicitation of Rajesh Sharma upon becoming the Rajasthan District President of IFWJ Sawai Madhopur Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

शटडाउन के दौरान करंट से बिजली कर्मचारी की मौ*त, 3 घंटे बाद बनी सहमति – My Blog