Breaking News

Delhi News India

उत्तराखंड के नंदा देवी क्षेत्र में आग, फूलों की घाटी और हेमकुंड साहिब सुरक्षित

Fire in Uttarakhand's Nanda Devi region, Valley of Flowers and Hemkund Sahib safe

उत्तराखंड: उत्तराखंड में चमोली जिले के गोविंदघाट रेंज में लक्ष्मण गंगा और अलकनंदा नदियों के बीच स्थित नंदा देवी बायोस्फ़ियर क्षेत्र में लगी आग छठे दिन भी काबू में नहीं आ सकी है। यह इलाका यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल नंदा देवी बायोस्फ़ियर रिजर्व का हिस्सा है। इस इलाके में खड़ी ढलाने हैं जिनके कारण आग बुझाने मुश्किल हो रही है।

Fire in Uttarakhand's Nanda Devi region, Valley of Flowers and Hemkund Sahib safe

जिला प्रशासन के अनुसार, 9 जनवरी को आग की जानकारी मिलने के बाद से वन विभाग, आपदा प्रबंधन और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमें मौके तक पहुँचने का प्रयास कर रही हैं। डीएफओ सर्वेश दुबे ने बताया कि पार्क प्रशासन की ओर से दो टीमें गठित की गई थीं, लेकिन खड़ी ढलान, ऊपर से पत्थर गिरने का खतरा और अत्यधिक जोखिम को देखते हुए टीमों को वापस लौटना पड़ा।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बीबीसी हिंदी को बताया कि आग की गंभीरता को देखते हुए शासन स्तर पर हवाई सर्वे और हवाई सहायता की योजना बनाई गई थी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान और हेमकुंड साहिब पूरी तरह सुरक्षित हैं। डीएफओ के अनुसार आग की जगह और इन क्षेत्रों के बीच लक्ष्मण गंगा और पुष्पावती जैसी चौड़ी नदियाँ प्राकृतिक बाधा हैं, जिससे आग के वहाँ तक पहुँचने की संभावना शून्य है।

Related Post

Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
No reservation upon converting to Islam Madras High Court Major Ruling Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

उत्तराखंड के नंदा देवी क्षेत्र में आग, फूलों की घाटी और हेमकुंड साहिब सुरक्षित – My Blog