नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरब देशों के विदेश मंत्रियों, अरब लीग के सेक्रेटरी जनरल और अरब प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों से मुलाकात की है। ये सभी लोग भारत-अरब विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए भारत आए हुए हैं।
सरकार की ओर जारी की गई प्रेस रिलीज में कहा गया है कि बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और अरब देशों के बीच के ऐतिहासिक और गहरे रिश्ते पर जोर दिया है। प्रधानमंत्री ने फलस्तीनी लोगों के लिए भारत के लगातार समर्थन को दोहराया है और गजा में चल रहे शांति के प्रयासों का स्वागत किया है, जिसमें गजा पीस प्लान भी शामिल है।

