Breaking News

Featured Sawai Madhopur News

सरकारी स्कूल की बेटी ने किया कमाल, CBSE 12वीं विज्ञान वर्ग में बनी जिला टॉपर

Government school girl becomes district topper in CBSE Class 12 Science stream in sawai madhopur

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के लिए गौरव का क्षण सामने आया है। राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल सूरवाल की छात्रा सुरम्या सक्सेना ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 12वीं विज्ञान वर्ग (CBSE 12th Result) परीक्षा में 90.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। सुरम्या इससे पहले वर्ष 2024 में भी कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी हैं।

Government school girl becomes district topper in CBSE Class 12 Science stream in sawai madhopur

अपनी इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता, विद्यालय के प्रधानाचार्य और विषय अध्यापकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन और कठिन मेहनत से ही यह उपलब्धि संभव हो सकी। सुरम्या की माता इसी विद्यालय में संगीत शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। बेटी के जिला टॉपर बनने पर उन्होंने खुशी जताते हुए विद्यालय स्टाफ और प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश साहू एवं शिक्षकों ने छात्रा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सुरम्या का सपना संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर आईएएस (IAS) अधिकारी बनने का है। उन्होंने विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी आगामी बोर्ड परीक्षाओं में मेहनत कर परिवार और विद्यालय का नाम रोशन करने का संदेश दिया।

Related Post

Operation Umang Child Labor Act Sawai Madhopur Police 30 June 26 Vikalp Times
Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Civic felicitation of Rajesh Sharma upon becoming the Rajasthan District President of IFWJ Sawai Madhopur Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

सरकारी स्कूल की बेटी ने किया कमाल, CBSE 12वीं विज्ञान वर्ग में बनी जिला टॉपर – My Blog