सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर रेलवे जंक्शन पर जीआरपी थाना पुलिस ने मा*दक पदार्थों की त*स्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 किलो 650 ग्राम अफी*म का डो*डा चू*रा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक त*स्कर को गि*रफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जीआरपी थानाधिकारी हरिमन मीणा (सीआई) ने बताया कि रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में लगातार गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
इसी दौरान रेलवे स्टेशन सवाई माधोपुर के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर पार्सल कार्यालय के पास एक व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया और बैग लेकर तेजी से निकलने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसे मौके पर रोका। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जसविन्दर सिंह उर्फ बूटा सिंह (34 वर्ष) निवासी जिला कपूरथला, हाल निवासी जिला फिरोजपुर (पंजाब) बताया। जब पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें पारदर्शी पॉलीथिन में भरा भूरे रंग का छिलकेदार पदार्थ मिला, जो जांच में अ*फीम का डो*डा चू*रा पाया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास मा*दक पदार्थ रखने या परिवहन करने से संबंधित कोई लाइसेंस अथवा परमिट नहीं था।
बरामद डो*डा चू*रा का कुल वजन 7 किलो 650 ग्राम पाया गया, जिसके बाद आरोपी को मौके पर ही गिर*फ्तार कर लिया गया। जीआरपी थाना सवाई माधोपुर ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले का अनुसंधान थानाधिकारी दलवीर सिंह (एसआई), जीआरपी द्वारा किया जा रहा है। कार्रवाई के बाद आरोपी को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए थाना गंगापुर सिटी को सुपुर्द किया गया है।

