Breaking News

Featured Jaipur News Rajasthan News

जयपुर में तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को कु*चला, एक की मौ*त

High Speed racing car audi accident in jaipur

जयपुर: जयपुर में शुक्रवार रात रेसिंग कर रही एक ऑडी कार ने क*हर मचा दिया। जानकारी के अनुसार मानसरोवर के भीड़भाड़ वाले इलाके में 120 की रफ्तार से दौड़ रही ऑडी कार पहले अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, फिर सड़क किनारे लगी फूड स्टॉल्स में जा घुसी। इस दौरान वहां 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे। कार करीब 16 लोगों को रौं*दते हुए एक पेड़ से टकराकर रुकी। हा*दसे में एक युवक की मौ*त हो गई। वहीं, चार लोग गंभीर घायल हैं। आरोपी ड्राइवर समेत तीन लोग फ*रार हैं।

High Speed racing car audi accident in jaipur

इनमें जयपुर पुलिस का सिपाही भी है। कार सवार एक युवक को भीड़ ने पकड़ भी लिया। मिली जानकारी के अनुसार चारों लोग न*शे में थे। यह हा*दसा रात करीब 9:30 बजे पत्रकार कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित खरबास सर्किल के पास हुआ। मौके से पकड़े गए कार सवार रेनवाल निवासी पप्पू ने पुलिस को बताया कि ऑडी कार चूरू निवासी दिनेश रणवां चला रहा था। दिनेश ने उसे शुक्रवार रात खरबास सर्किल के पास बुलाया था। पप्पू ने बताया है कि ऑडी में दो और लोग बैठे थे।

इसके बाद दिनेश ने एक और कार के साथ रेसिंग शुरू कर दी। आरोपी करीब 120 की स्पीड पर ऑडी को दौड़ा रहा था। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई तो, पीछे वाले कार वापस घूम गई। ऑडी की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि उसकी टक्कर से एक और कार पलट गई। आरोपी ने 16 से ज्यादा लोगों को रौं*द दिया। करीब 100 मीटर दूर एक पेड़ से टकराकर उनकी कार रुकी। पत्रकार कॉलोनी पुलिस थाने के एसएचओ गुंजन सोनी ने बताया कि हाद*से में 16 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

इनमें ज्यादातर घायल स्टॉल संचालक और खाना खाने वाले लोग हैं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जयपुरिया अस्पताल पहुंचाया। जहां एक को मृ*त घोषित कर दिया। वहीं, 4 गंभीर घायलों को एसएमएस रेफर किया गया। हा*दसे में भीलवाड़ा के रहने वाले रमेश बैरवा की मौ*त हुई है। रमेश एक फूड स्टॉल पर हेल्पर का काम करता था। पुलिस के अनुसार आरोपी ड्राइवर दिनेश सोलर बिजनेसमैन है। उसने तीन महीने पहले ही ये ऑडी कार खरीदी थी। सभी आरोपियों के मोाबइल पुलिस को कार में मिले हैं। इनकी भी जांच की जा रही है।

Related Post

Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Electric current surged through the roof of the house Kota News 29 June 26 Vikalp Times
JEE Student Kota City News Bihar Araria 28 June 26 Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

जयपुर में तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को कु*चला, एक की मौ*त – My Blog