रणथंभौर में बाघिन रिद्धि का शावक पेड़ पर चढ़ा, पर्यटक हुए रोमांचित
सवाई माधोपर: रणथंभौर में बाघिन रिद्धि का शावक चढ़ा पेड़ पर, बाघिन रिद्धि अपने शावकों को दे रही वाइल्ड लाइफ ट्रेनिंग, मंगलवार को रणथंभौर नेशनल पार्क के जोन नंबर 4 में पर्यटक गए थे टाइगर सफारी पर, जहां पर्यटकों को मलिक तालाब के पास बाघिन रिद्धि और उसके शावकों के हुए दीदार, तभी बाघिन का एक शावक मलिक तालाब के पास पड़ पर चढ़ता हुआ दिखाई दिया, शावक पेड़ पर करीब 10 मिनट तक रहा, इसके बाद शावक ने पेड़ से जमीन पर छलांग लगा दी, जिसे देख पर्यटक हुए रोमांचित।

