अमेरिका: अमेरिका के सैन फ़्रांसिस्को में एक लापता भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया का श*व पुलिस ने बरामद किया है। इसकी जानकारी सैन फ़्रांसिस्को स्थित भारतीय कंसुलेट ने दी है। इससे पहले भारतीय कंसुलेट ने साकेत श्रीनिवासैया के लापता होने पर शनिवार को चिंता जताई थी और कहा था कि वह लापता छात्र के परिवार और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है।
भारतीय कंसुलेट ने रविवार को एक बयान में कहा की कंसुलेट को यह बताते हुए गहरा दुख है कि स्थानीय पुलिस ने लापता भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया का श*व बरामद होने की पुष्टि की है। इस बेहद कठिन समय में हम उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। दूतावास ने कहा कि अधिकारी छात्र के परिवार के संपर्क में हैं और सभी जरूरी औपचारिकताओं में उनका सहयोग करेंगे। भारतीय कंसुलेट के अनुसार साकेत श्रीनिवासैया कर्नाटक के रहने वाले थे। वह यूसी बर्कले से पोस्ट-ग्रैजुएशन कर रहे थे।

