उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) प्रयागराज (Prayagraj) के दारागंज इलाके से सोशल मीडिया (Social Media) और रिश्तों (Relationships) से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादीशुदा (Married) युवक अपनी ही पत्नी (Wife) को इंस्टाग्राम (Instagram) पर पहचान नहीं पाया और उसे दूसरी लड़की समझकर प्यार भरी बातें करने लगा। बताया जा रहा है कि युवक इंस्टाग्राम पर एक फे*क आईडी से बातचीत कर रहा था।

धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और उसने उस लड़की को शादी का प्रस्ताव तक दे दिया। युवक को इस बात का अंदाजा नहीं था कि जिस लड़की से वह बात कर रहा है, वह उसकी अपनी पत्नी ही है। मामले का खुलासा तब हुआ जब दोनों ने प्रयागराज के नागवासुकि मंदिर के पास मिलने का फैसला किया। वहां पहुंचने पर युवक अपनी पत्नी को सामने देखकर हैरान रह गया। घटना के बाद इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इसे सोशल मीडिया के दौर में रिश्तों और भरोसे से जुड़ी बड़ी सीख के तौर पर देख रहे हैं।

