अमेरीका/ईरान: अमेरिका (America) और ईरान (Iran) के बीच हुए शांति समझौते की घोषणा के बाद बड़ी संख्या में लेबनानी (Lebanon) नागरिक अपने घरों की ओर लौटने लगे हैं। समझौते की शुरुआती जानकारी में लेबनान में युद्ध समाप्त होने का भी उल्लेख किया गया था, हालांकि बाद में अमेरिकी अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि लेबनान इस समझौते का हिस्सा नहीं है।

इस बीच, दक्षिणी लेबनान के कई कस्बों में लोग अपने घरों और संपत्तियों का जायजा लेने पहुंच रहे हैं। वहीं, इजराइल (Israel) ने साफ किया है कि उसकी सेना फिलहाल दक्षिणी लेबनान से पीछे नहीं हटेगी। अधिकारियों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है और कहा है कि क्षेत्र में स्थिति अभी पूरी तरह सुरक्षित नहीं हुई है। समझौते के सभी प्रावधान सार्वजनिक नहीं होने के कारण भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।
Iran America War End I Lebanon I Israel I World News

