ईरान: ईरान की ओर से मध्य-पूर्व में अमेरिकी ठिकानों पर ह*मले किए जाने के बाद अमेरिका ने अपने नागरिकों से क्षेत्र के 14 देशों को छोड़ने की अपील की है। इससे पहले बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास पर मिसाइल गिरने की घटना के बाद शनिवार को अमेरिका ने अपने नागरिकों को इराक छोड़ने को कहा था। चेतावनी में अमेरिकी दूतावास ने कहा कि नागरिक तुरंत इराक छोड़ दें।
दूतावास ने लिखा की जो अमेरिकी नागरिक इराक में रहने का फैसला कर रहे हैं, उन्हें ईरान समर्थित आ*तंकवादी मिलिशिया समूहों से पैदा हो रहे गंभीर खतरे को देखते हुए अपने फैसले पर दोबारा विचार करने को कहा जाता है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार अमेरिका ने शनिवार को कहा कि उसने ओमान से नॉन-इमरजेंसी सरकारी कर्मचारियों और सरकारी कर्मचारियों के परिजनों को निकलने का आदेश दिया है।

