Breaking News

Jaipur News Rajasthan News

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी की टीम ने कल्याण सर्किल पर अशोका होटल में ED के हेड कॉन्स्टेबल उत्तम पांडे को 13 लाख की रि*श्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। एसीबी हेड कॉन्स्टेबल से पूछताछ में जुटी हुई है। उत्तम पांडे ने पीड़ित से 15 लाख रुपए की मांग की थी। आरोपी परिवादी से 2 लाख रुपए पहले ही ले चुका था और अब बचे हुए 13 लाख रुपए लेने के लिए सीकर आया था।

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित एक CA है। उसे आरोपी हेड कॉन्स्टेबल लगातार धम*कियां दे रहा था कि आरोपी बना दूंगा, पैसा दो। आरोपी हेड कॉन्स्टेबल उसे कहता कि वह ईडी में एक बड़ा अधिकारी है। आरोपी हेड कॉन्स्टेबल पीड़ित पर लगातार दबाव बना रहा था। इस पर पीड़ित ने दो लाख तो पहले ही दे दिए।

इसके बाद पीड़ित ने जयपुर एसीबी में शिकायत दी। हेड कॉन्स्टेबल को पकड़ने के लिए एसीबी ने पूरा जाल बिछाया। शिकायत का सत्यापन होने पर एसीबी ने पीड़ित को 11 लख रुपए के डमी नोट दिए। आज13 लख रुपए पीड़ित आरोपी देने के लिए आया, उसमें से 11 लाख डमी नोट थे। बाकी 2 लाख असली थे। हेड कॉन्स्टेबल ने होटल के बाहर रि*श्वत ली। रिश्व*त लेकर वह जैसे ही अंदर जाने लगा तो एसीबी ने उसे दबोच लिया। मामले की जांच जारी है।

Related Post

Gravel Stone Mining Batoda Police Sawai Madhopur News 27 June 26 Vikalp Times
Telegram Khandar Police Sawai Madhopur 27 June 26 Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा  – My Blog