मुंबई: अभिनेता कमाल राशिद खान को मुंबई के पश्चिमी इलाके की एक रिहायशी इमारत में फा*यरिंग की घटना के सिलसिले में गिर*फ्तार किया गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई और एएनआई ने पुलिस के हवाले से कमाल राशिद खान की गिर*फ्तारी की खबर छापी है। कमाल राशिद खान को केआरके के नाम से भी जाना जाता है।
पुलिस के अनुसार केआरके को शुक्रवार देर रात पूछताछ के लिए ओशिवारा पुलिस स्टेशन लाया गया था और अपने बयान में अभिनेता ने लाइसेंसी ह*थियार से दो राउंड फा*यर करने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार 18 जनवरी को अंधेरी के ओशिवारा इलाके में नालंदा सोसायटी पर दो गो*लियां चलाई गई थीं।

