Breaking News

Delhi News Featured India

सीबीएसई ने दिया बड़ा अपडेट, ये विद्यार्थी नहीं दे पाएंगे 10वीं की पहली बोर्ड परीक्षा

Mandatory to appear in first board exam for class 10 students CBSE on two board exams policy

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने स्पष्ट किया है कि कक्षा 10 के छात्रों के लिए पहले बोर्ड परीक्षा में बैठना जरूरी है। जिन छात्रों ने पहले एग्जाम में कम से कम तीन विषयों में परीक्षा नहीं दी होगी, उन्हें ‘एसेंशियल रिपीट’ कैटेगरी में रखा जाएगा। ‘एसेंशियल रिपीट’ का मतलब है कि छात्र अनिवार्य रूप से उस कक्षा को अगले साल दोहराएंगे। दरअसल, सीबीएसई साल 2026 से कक्षा 10 के लिए दो बोर्ड एग्जाम शुरू कर रहा है।

Mandatory to appear in first board exam for class 10 students CBSE on two board exams policy

बोर्ड ने पहली परीक्षा में अनिवार्य उपस्थिति की बात तब कही है, जब कुछ छात्रों से ऐसे अनुरोध मिले कि वे कुछ कारणों से पहले बोर्ड एग्जाम में नहीं बैठ पाएंगे और उन्हें सिर्फ दूसरे बोर्ड एग्जाम में बैठने की अनुमति दी जाए। पीटीआई के अनुसार सीबीएसई एग्ज़ामिनेशन कंट्रोलर संयम भारद्वाज ने कहा कि सभी छात्रों के लिए पहले बोर्ड एग्जाम में बैठना जरूरी है।

अगर कोई छात्र पहले एग्जाम में तीन या उससे ज्यादा विषयों की परीक्षा में नहीं बैठा है, तो उसे दूसरे एग्जाम में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे छात्रों को ‘एसेंशियल रिपीट’ कैटेगरी में रखा जाएगा और वे केवल अगले साल फरवरी में होने वाले मुख्य एग्ज़ाम में ही परीक्षा दे पाएंगे।

Related Post

Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Electric current surged through the roof of the house Kota News 29 June 26 Vikalp Times
JEE Student Kota City News Bihar Araria 28 June 26 Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

सीबीएसई ने दिया बड़ा अपडेट, ये विद्यार्थी नहीं दे पाएंगे 10वीं की पहली बोर्ड परीक्षा – My Blog