Breaking News

Featured Jaipur News Rajasthan News

नीमराना में भीषण आग, परफ्यूम के केमिकल से लगी आग, 4 जिं*दा जले

Massive fire in Neemrana, caused by perfume chemicals in kotputli behror

कोटपूतली-बहरोड़: राजस्थान के नीमराना (Nimrana) (कोटपूतली-बहरोड़) में शुक्रवार शाम एक अ*वैध कबाड़ गोदाम में भीषण आग लगने से 4 लोगों की जिं*दा ज*लकर मौ*त हो गई, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। एक महिला गंभीर रूप से झुलसी है, जबकि 2 लोग लापता बताए जा रहे हैं। सभी मृ*तक झारखंड के हैं और उनकी पहचान DNA जांच से कराई जाएगी।

Massive fire in Neemrana, caused by perfume chemicals in kotputli behror

परफ्यूम के केमिकल से भड़की आग:

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कबाड़ में मिली परफ्यूम की बोतलों से निकले ज्वलनशील केमिकल में आग लगने से हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद एक पिकअप ड्राइवर ने बीड़ी जलाकर तीली फेंकी, जिससे केमिकल ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते लपटें फैल गईं।

ध*माकों और लपटों से मची अफरा-तफरी:

गोदाम में रखे केमिकल ड्रमों में कई ध*माके हुए, जिससे पूरा इलाका दहल गया। आग इतनी भयानक थी कि करीब 1 किलोमीटर दूर तक लपटें दिखाई दीं। हादसे के वक्त वहां मजदूर और उनके परिवार मौजूद थे, जो जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे।

टीनशेड गिरने से फंसे लोग:

आग के बीच कुछ लोग गोदाम के पिछले हिस्से में छिप गए, लेकिन भीषण गर्मी से टीनशेड के पिलर पिघलकर उन पर गिर गए। नीचे जल रहे प्लास्टिक कचरे के कारण वे बाहर नहीं निकल सके और जिं*दा जल गए।

अ*वैध गोदाम पर पहले भी शिकायत:

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस अ*वैध गोदाम को लेकर पहले भी प्रशासन से शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिलहाल पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं।

Related Post

Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Electric current surged through the roof of the house Kota News 29 June 26 Vikalp Times
JEE Student Kota City News Bihar Araria 28 June 26 Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

नीमराना में भीषण आग, परफ्यूम के केमिकल से लगी आग, 4 जिं*दा जले – My Blog