Breaking News

Delhi News Featured India Politics

राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के बीजेपी में विलय को मंजूरी

Merger of 7 MPs including Raghav Chadha into BJP approved

नई दिल्ली: राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) (AAP) छोड़ चुके सात सांसदों के बीजेपी (BJP) में विलय को आधिकारिक मंजूरी दे दी। इस फैसले के बाद ये सभी सांसद अब राज्यसभा में बीजेपी के सदस्य माने जाएंगे।संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट कर इस विलय की पुष्टि की। बीजेपी में शामिल होने वाले सांसदों में राघव चड्ढा (Raghav Chadha), अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, संदीप पाठक, विक्रमजीत साहनी, स्वाति मालीवाल और राजिंदर गुप्ता शामिल हैं।

Merger of 7 MPs including Raghav Chadha into BJP approved

राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अब इन सभी नामों को बीजेपी सांसदों की सूची में दिखाया जा रहा है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इस बदलाव के बाद उच्च सदन में बीजेपी सांसदों की संख्या बढ़कर 113 हो गई है।गौरतलब है कि 24 अप्रैल को राघव चड्ढा ने छह अन्य सांसदों के साथ आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया था।

उस समय उन्होंने कहा था कि दो-तिहाई से अधिक सांसदों के अलग होने पर दल-बदल कानून लागू नहीं होता। वहीं, आम आदमी पार्टी ने इस कदम का विरोध करते हुए इन सांसदों को अयोग्य घोषित करने की मांग उठाई है और आगे कानूनी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

Related Post

Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Electric current surged through the roof of the house Kota News 29 June 26 Vikalp Times
JEE Student Kota City News Bihar Araria 28 June 26 Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के बीजेपी में विलय को मंजूरी – My Blog