जयपुर: जयपुर में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पूर्व मॉडल और स्टेज एंकर हर्षिल कालिया (30) की मौ*त हो गई। वह अपनी सहेली के घर से लौट रही थीं, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार, हादसा रात करीब 11:30 बजे शिप्रापथ रोड पर नगर निगम कार्यालय के पास हुआ।
मानसरोवर की एसएफएस कॉलोनी निवासी हर्षिल कालिया कार से घर लौट रही थीं, तभी मोड़ पर वाहन पर नियंत्रण खो बैठीं। हादसे में उन्हें सिर में गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत जयपुरिया अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृ*त घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

