Breaking News

Delhi News Featured India

UP के मुस्लिम परिवार ने हरिद्वार में अपनाया हिंदू धर्म, घाट किनारे खड़े संत के पैर चूमे

Muslim family from UP converts to Hinduism in Haridwar

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हरिद्वार में एक परिवार द्वारा धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी इस परिवार ने नमामि गंगे घाट पर वैदिक रीति-रिवाजों के साथ हिंदू धर्म अपनाया। संतों की मौजूदगी में गंगा स्नान, हवन और मंत्रोच्चार के बीच परिवार के पांचों सदस्यों का शुद्धिकरण कराया गया और जनेऊ धारण कराया गया। धर्म परिवर्तन के बाद परिवार के सदस्यों के नाम भी बदल दिए गए।

Muslim family from UP converts to Hinduism in Haridwar

परिवार के मुखिया मोहम्मद शहजाद का नाम शंकर और उनकी पत्नी रजिया का नाम सावित्री रखा गया। बच्चों के नाम भी बदले गए। इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें शहजाद अपने गुरु के चरण स्पर्श करते नजर आ रहे हैं।बताया जा रहा है कि परिवार लंबे समय से संतों के संपर्क में था और अपनी इच्छा से यह निर्णय लिया। संतों ने इसे घर वापसी बताया है, जबकि परिवार के मुखिया का कहना है कि उनका झुकाव पहले से ही सनातन धर्म की ओर था। वहीं, उन्होंने सुरक्षा को लेकर चिंता भी जताई है।

नमाज नहीं पढ़ता था:

शहजाद ने कहा कि वह रोज नियमित रूप से नमाज नहीं पढ़ता था और समय के साथ उसे महसूस हुआ कि यह रास्ता उसके लिए सही नहीं है। इसी वजह से उसने इसे छोड़कर सनातन धर्म अपनाने का फैसला किया। उसने यह भी बताया कि बचपन से ही उसका झुकाव सनातन धर्म की ओर था और वह पहले से पूजा-पाठ करता था, इसलिए उसने परिवार के साथ मिलकर यह कदम उठाया।

Related Post

Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Electric current surged through the roof of the house Kota News 29 June 26 Vikalp Times
JEE Student Kota City News Bihar Araria 28 June 26 Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

UP के मुस्लिम परिवार ने हरिद्वार में अपनाया हिंदू धर्म, घाट किनारे खड़े संत के पैर चूमे – My Blog