Breaking News

Featured Kota News Rajasthan News

जहां नहीं पहुंचती दमकल, वहां अब दौड़ेगी बाइक, कोटा में फायर बाइक एंट्री

Now bikes will extinguish fires in the small streets of Kota.

कोटा: कोटा शहर में आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए नगर निगम अब नई तकनीक अपनाने जा रहा है। जल्द ही शहर की संकरी गलियों और घनी आबादी वाले इलाकों में फायर फाइटिंग बाइक्स नजर आएंगी, जिससे आग पर तेजी से काबू पाया जा सकेगा।नगर निगम आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने बताया कि अग्निशमन विभाग के बेड़े को आधुनिक बनाने के तहत इन बाइक्स की खरीद की योजना बनाई गई है।

Now bikes will extinguish fires in the small streets of Kota.

साथ ही, रात में राहत कार्यों के लिए दो लाइटिंग टावर भी शामिल किए जाएंगे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास के अनुसार, फिलहाल दो फायर बाइक्स खरीदने को प्राथमिकता दी जा रही है। एक बाइक की अनुमानित लागत 15 से 17 लाख रुपये है। स्वायत्त शासन विभाग से मंजूरी मिलते ही खरीद प्रक्रिया शुरू होगी।

दरअसल, कोटा के पुराने शहर की कई गलियां इतनी संकरी हैं कि वहां बड़ी दमकल गाड़ियां समय पर नहीं पहुंच पातीं, जिससे आग की घटनाएं गंभीर रूप ले लेती हैं। ऐसे में ये फायर बाइक्स, जिनमें वाटर मिस्ट सिस्टम और अन्य जरूरी उपकरण होंगे, तंग रास्तों से तेजी से पहुंचकर आग बुझाने में मदद करेंगी। इस पहल से खासकर गर्मी के मौसम में बढ़ती आगजनी की घटनाओं पर नियंत्रण पाने में काफी मदद मिलने की उम्मीद है।

Related Post

Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Electric current surged through the roof of the house Kota News 29 June 26 Vikalp Times
JEE Student Kota City News Bihar Araria 28 June 26 Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

जहां नहीं पहुंचती दमकल, वहां अब दौड़ेगी बाइक, कोटा में फायर बाइक एंट्री – My Blog