Breaking News

Bamanwas News Bonli News Chauth Ka Barwara News Delhi News Entertainment Featured Gangapur City News India Jaipur News Khandar News Kota News Malarna Dungar News Rajasthan News Sawai Madhopur News

अब सोशल मीडिया चलाने के लिए करना होगा KYC

Now you will have to do KYC to use social media.

नई दिल्ली: अगर आप इंस्टाग्राम (Instagram) जैसे सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं, तो आने वाले समय में इसके लिए KYC (Know Your Customer) अनिवार्य हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक संसदीय समिति ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर यूजर पहचान सत्यापन के लिए कड़े नियम लागू करने की सिफारिश की है। समिति का कहना है कि सोशल मीडिया, डेटिंग और गेमिंग ऐप्स पर KYC-बेस्ड ऑथेंटिकेशन जरूरी किया जाना चाहिए।

Now you will have to do KYC to use social media.

इसका उद्देश्य खासकर महिलाओं और नाबालिग यूजर्स की ऑनलाइन सुरक्षा बढ़ाना है। बताया गया है कि समिति ने गृह मंत्रालय और IT मंत्रालय को अपने सुझाव भेजे हैं। इनमें फेक प्रोफाइल, फ*र्जी पहचान और ऑनलाइन हैरे*समेंट को रोकने के लिए यूजर वेरिफिकेशन अनिवार्य करने की बात कही गई है। साथ ही, नियमित अंतराल पर वेरिफिकेशन और शिकायत मिलने पर संदिग्ध यूजर्स को “हाई-रिस्क” कैटेगरी में डालने का भी प्रस्ताव है।

डेटिंग और गेमिंग प्लेटफॉर्म्स के लिए सख्त लाइसेंस नियम और एज वेरिफिकेशन सिस्टम लागू करने की भी सिफारिश की गई है, ताकि अनुचित कंटेंट तक पहुंच सीमित की जा सके। ये सुझाव ऐसे समय में आए हैं, जब साइबर क्रा*इम के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। ट्रोलिंग, स्टॉकिंग और AI के जरिए बनने वाले डीपफेक वीडियो जैसी घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। समिति का मानना है कि मजबूत वेरिफिकेशन सिस्टम और तेज ग्रीवेंस मैकेनिज्म से इन समस्याओं पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है।

Related Post

Operation Umang Child Labor Act Sawai Madhopur Police 30 June 26 Vikalp Times
Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Civic felicitation of Rajesh Sharma upon becoming the Rajasthan District President of IFWJ Sawai Madhopur Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

अब सोशल मीडिया चलाने के लिए करना होगा KYC – My Blog