Breaking News

Delhi News Education Featured India

NTA का एक और कारनामा: NEET छात्र को अबूधाबी में मिला परीक्षा केंद्र

NTA Mistake NEET Re Exam Nagpur student allotted exam centre in Abu Dhabi Vikap Times

नागपुर / NEET Re-Exam 2026 : NEET-2026 री-एग्जाम से ठीक पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agencyy) (NTA) की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। नागपुर (Nagpur) के एक छात्र को पुनर्परीक्षा के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबूधाबी (Abu Dhabi) में परीक्षा केंद्र (NEET Exam Centre) आवंटित कर दिया गया, जबकि उसने परीक्षा केंद्र के लिए नागपुर, वर्धा और भंडारा जैसे स्थानीय विकल्प चुने थे।

NTA Mistake NEET Re Exam Nagpur student allotted exam centre in Abu Dhabi Vikap Times

पेपर लीक विवाद के बाद NEET-2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को आयोजित की जा रही है, जिसमें देशभर के लाखों छात्र शामिल होंगे। परीक्षा से पहले जारी नए एडमिट कार्ड में नागपुर निवासी छात्र अब्दुल्ला का परीक्षा केंद्र अबूधाबी दर्शाया गया, जिससे छात्र और उसके परिवार की चिंता बढ़ गई। छात्र के पिता डॉ. मोहम्मद तालिब ने बताया कि 14 जून से वे लगातार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का प्रयास कर रहे थे।

19 जून को एडमिट कार्ड डाउनलोड होने पर उन्हें पता चला कि परीक्षा केंद्र अबूधाबी आवंटित किया गया है। इसके बाद उन्होंने तुरंत NTA हेल्पलाइन पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई और ई-मेल के माध्यम से भी केंद्र बदलने का अनुरोध किया। डॉ. तालिब ने बताया कि उनके बेटे के पास पासपोर्ट तक नहीं है। ऐसे में यदि परीक्षा केंद्र नहीं बदला जाता, तो वह पुनर्परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएगा और उसका एक साल बर्बाद हो सकता है।

मामला सामने आने के बाद NTA ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है। एजेंसी के अनुसार सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद छात्र का परीक्षा केंद्र नागपुर में आवंटित कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि NEET पेपर लीक विवाद के बाद आयोजित की जा रही पुनर्परीक्षा को लेकर पहले ही कई सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में परीक्षा केंद्र आवंटन में हुई इस गलती ने NTA की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Maharashtra l  Nagpur l NEET l NEET Exam 2026 l Nagpur News l Vikalp Times

Related Post

Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Electric current surged through the roof of the house Kota News 29 June 26 Vikalp Times
JEE Student Kota City News Bihar Araria 28 June 26 Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

NTA का एक और कारनामा: NEET छात्र को अबूधाबी में मिला परीक्षा केंद्र – My Blog