Breaking News

Featured India Jaipur News Kota News Rajasthan News

NTA ने जारी किए JEE Main एडमिट कार्ड, जानें परीक्षा की तारीख और शिफ्ट

NTA releases JEE Main admit card, know exam date and shift

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन (JEE Main) अप्रैल सेशन 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। फिलहाल 2 और 4 अप्रैल को होने वाली BE/BTech परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। बाकी तारीखों—5, 6 और 8 अप्रैल की BE/BTech तथा 7 अप्रैल की B.Arch/B.Planning परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द जारी होंगे। इस बार परीक्षा 5 दिनों में कुल 10 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। लंबे समय से शिफ्टों की संख्या को लेकर बना असमंजस अब खत्म हो गया है।

NTA releases JEE Main admit card, know exam date and shift

एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा के अनुसार, सुरक्षा और नकल रोकने के लिए NTA ने अभी सिर्फ शुरुआती दो दिन के एडमिट कार्ड जारी किए हैं। बाकी एडमिट कार्ड चरणबद्ध तरीके से जारी होंगे। इस बार एडमिट कार्ड में एक खास बारकोड दिया गया है। इसकी मदद से छात्रों को उनकी अलॉटेड लैब और सीट की जानकारी मिलेगी। साथ ही एडमिट कार्ड में रिपोर्टिंग टाइम, एंट्री बंद होने का समय और परीक्षा शिफ्ट की पूरी जानकारी भी साफ तौर पर दी गई है।

समय पर नहीं पहुंचे तो छूट जाएगी परीक्षा, NTA का सख्त नियम:

JEE Main परीक्षा में इस बार एंट्री टाइम को लेकर सख्ती बरती जाएगी। सुबह की शिफ्ट 9 बजे से 12 बजे तक होगी, लेकिन उम्मीदवारों को 8:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा। इसके बाद आने वाले छात्रों को एंट्री नहीं दी जाएगी।

दोपहर की शिफ्ट 3 बजे से 6 बजे तक होगी। इसके लिए छात्रों को 2:30 बजे तक केंद्र पहुंचना होगा। जिन छात्रों ने आधार से रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, उन्हें बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए कम से कम 1 घंटे पहले पहुंचने की सलाह दी गई है।

NTA ने चेतावनी दी है कि नकल, गड़बड़ी या किसी भी तरह के अनफेयर मीन्स में पकड़े जाने पर छात्र को 3 साल के लिए परीक्षा से डिबार किया जा सकता है। साथ ही उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी होगी। परीक्षा खत्म होने के बाद रफ शीट जमा करना भी अनिवार्य होगा।

JEE Main में सुरक्षा का कड़ा पहरा, CCTV-जैमर से होगी निगरानी:

JEE Main परीक्षा को लेकर इस बार सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरे और जैमर लगाए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की नकल या गड़बड़ी को रोका जा सके। परीक्षार्थियों को मोटे सोल वाले जूते और बड़े बटन वाले कपड़े पहनकर आने की अनुमति नहीं होगी। जो छात्र धार्मिक या पारंपरिक ड्रेस में आएंगे, उन्हें जांच प्रक्रिया के लिए पहले पहुंचना होगा। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर A4 साइज में प्रिंट किया हुआ एडमिट कार्ड और भरा हुआ अंडरटेकिंग फॉर्म साथ लाना जरूरी होगा। इसके अलावा ओरिजिनल फोटो आईडी, एक अतिरिक्त पासपोर्ट साइज फोटो, पारदर्शी पानी की बोतल और पेन भी साथ रखना अनिवार्य है।

Related Post

Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Electric current surged through the roof of the house Kota News 29 June 26 Vikalp Times
JEE Student Kota City News Bihar Araria 28 June 26 Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

NTA ने जारी किए JEE Main एडमिट कार्ड, जानें परीक्षा की तारीख और शिफ्ट – My Blog