Breaking News

Featured Gangapur City News Rajasthan News Sawai Madhopur News

पांचना बांध मामला: दिल्ली-मुंबई रेल्वे ट्रैक पर पहुंचे सैकड़ों किसान, पुलिस प्रशासन मुस्तैद

Panchna Dam Water Canal Farmer Delhi Mumbai Railway Track Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर : Sawai Madhopur जिले के गंगापुर सिटी (Gangapur City) क्षेत्र के खंडीप में मंगलवार को किसानों (Farmers) ने पांचना बांध (Panchna Dam) से कमांड क्षेत्र की नहरों (Canel) में पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर प्रद*र्शन किया। आं*दोलन के दौरान बड़ी संख्या में किसान और महिलाएं रेलवे फाटक (Railway Track) के पास एकत्रित हुए तथा दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक (Delhi-Mumbai Railway Track) पर पहुंचकर अपना वि*रोध दर्ज कराया।

Panchna Dam Water Canal Farmer Delhi Mumbai Railway Track Sawai Madhopur Vikalp Times

किसानों का कहना है कि खरीफ फसलों की बुवाई का समय नजदीक है, लेकिन नहरों में अब तक पानी नहीं छोड़ा गया है। इससे क्षेत्र के किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका है। प्रद*र्शन के दौरान रेलवे फाटक क्षेत्र में आवागमन प्रभावित हुआ, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों से वार्ता कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

आं*दोलनकारियों ने आरोप लगाया कि हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद कमांड क्षेत्र की नहरों में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। किसानों ने सरकार और प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर पांचना बांध से नहरों में पानी छोड़ने की मांग की है, ताकि समय पर फसलों की बुवाई सुनिश्चित हो सके।

Related Post

Operation Umang Child Labor Act Sawai Madhopur Police 30 June 26 Vikalp Times
Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Civic felicitation of Rajesh Sharma upon becoming the Rajasthan District President of IFWJ Sawai Madhopur Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

पांचना बांध मामला: दिल्ली-मुंबई रेल्वे ट्रैक पर पहुंचे सैकड़ों किसान, पुलिस प्रशासन मुस्तैद – My Blog