Breaking News

Bamanwas News Bonli News Chauth Ka Barwara News Featured Gangapur City News Jaipur News Khandar News Kota News Malarna Dungar News Rajasthan News Sawai Madhopur News

हज पर जाने की तैयारी कर रहे हैं? आवेदन से पहले जान लें ये जरूरी शर्तें

Preparing for Hajj Know these essential requirements before applying Vikalp Times

जयपुर: राजस्थान राज्य हज कमेटी (Rajasthan State Hajj  Committee) ने हज-2027 (Hajj 2027) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक आवेदक 20 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए जयपुर (Jaipur) स्थित हज हाउस (Jaipur Hajj House) में विशेष ई-सुविधा केंद्र भी स्थापित किया गया है। राजस्थान राज्य हज कमेटी द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, आवेदन पत्र भरने और दस्तावेजों की जांच के बाद आवेदकों को कवर नंबर जारी किया जाएगा। आवेदन हज कमेटी ऑफ इंडिया (Hajj Committee of India) की आधिकारिक वेबसाइट तथा एंड्रॉयड मोबाइल ऐप “HAJ SUVIDHA” के माध्यम से किए जा सकते हैं।

Preparing for Hajj Know these essential requirements before applying Vikalp Times

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज:

ऑनलाइन आवेदन करते समय आवेदकों को निम्न दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी:

  • अंतरराष्ट्रीय मशीन रीडेबल पासपोर्ट, जिसकी वैधता 31 दिसंबर 2027 तक हो।
  • नवीन पासपोर्ट साइज फोटो।
  • बैंक पासबुक या कैंसिल चेक।
  • आधार कार्ड अथवा अन्य वैध पहचान पत्र।

हज कमेटी ने स्पष्ट किया है कि दस्तावेजों की मूल प्रतियों को निर्धारित फॉर्मेट और आकार में स्कैन कर अपलोड करना आवश्यक होगा।

सीट निरस्त होने पर लगेगा जुर्माना:

प्रेस नोट में बताया गया है कि हज-2027 के दिशा-निर्देशों के अनुसार हज सीट निरस्त कराने पर निर्धारित दंड लगाया जाएगा। इसके अलावा सऊदी अरब  (Saudi Arabia) सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक 15 वर्ष से कम आयु के बच्चे हज यात्रा के लिए पात्र नहीं होंगे। राजस्थान राज्य हज कमेटी ने सभी इच्छुक आवेदकों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Related Post

Operation Umang Child Labor Act Sawai Madhopur Police 30 June 26 Vikalp Times
Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Civic felicitation of Rajesh Sharma upon becoming the Rajasthan District President of IFWJ Sawai Madhopur Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

हज पर जाने की तैयारी कर रहे हैं? आवेदन से पहले जान लें ये जरूरी शर्तें – My Blog