जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में प्री-मानसून (Pre-Monsoon) गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार को जयपुर (Jaipur) समेत कई जिलों में बारिश (Barish) दर्ज की गई, जबकि बीकानेर (Bikaner) के लूणकरणसर (Lunkaransar) क्षेत्र में तेज बारिश (Heavy Rain) के साथ ओलावृष्टि (Hailstrom) हुई। सीकर (Sikar),अलवर (Alwat) और कोटपूतली-बहरोड़ (Kotputli-Behror) में भी मौसम का मिजाज बदला और बारिश (Rain) ने लोगों को गर्मी से राहत दी।

इससे पहले 4 जून की शाम से 5 जून की सुबह तक बांसवाड़ा (Banswara) , बूंदी (Bundi) और भीलवाड़ा (Bhilwara) सहित कई जिलों में अच्छी बारिश हुई, जहां कुछ स्थानों पर 3 इंच तक पानी दर्ज किया गया। वहीं चूरू (Churu), हनुमानगढ़ (Hanumangarh) और बीकानेर (Bikaner) में भी ओले गिरने की घटनाएं सामने आईं।
आंधी और बारिश के असर से प्रदेश के कई इलाकों में तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। करौली (Karauli), दौसा (Dausa), डूंगरपुर (Dungarpur), नागौर (Nagaur) और जयपुर समेत कई शहरों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। मौसम (Weather) विभाग ने प्रदेश के 25 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।
हालांकि, 8 जून से पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में एक बार फिर गर्मी बढ़ने (Extreme Heat) और हीटवेव (HeatWave) चलने की संभावना जताई गई है।

