Breaking News

Delhi News India World

रूसी तेल की डिलीवरी के दावे को रिलायंस इंडस्ट्रीज ने किया खारिज

Reliance Industries denies claims of Russian oil delivery

नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज ने मंगलवार को कहा है कि उसे जनवरी में रूस से कच्चे तेल की कोई खेप मिलने की उम्मीद नहीं है और पिछले तीन हफ्तों में उसे रूस से कोई कार्गो नहीं मिला है। भारत की निजी रिफाइनरी कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में ब्लूमबर्ग की उस रिपोर्ट का खंडन किया है, जिसमें केप्लर के आंकड़ों के हवाले से कहा गया था कि रूसी तेल से लदे तीन जहाज जामनगर रिफाइनरी की ओर जा रहे हैं।

Reliance Industries denies claims of Russian oil delivery

कंपनी ने अपने बयान में कहा कि हम इस बात से काफी आहत हैं कि खुद को निष्पक्ष पत्रकारिता की अग्रिम पंक्ति में बताने वालों ने जनवरी में किसी भी रूसी तेल की खरीद से इनकार करने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज के बयान को नजरअंदाज किया और एक गलत रिपोर्ट प्रकाशित कर हमारी छवि को नुकसान पहुंचाया। इससे पहले सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ एयर फोर्स वन विमान में मौजूद अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने भारत के रूस से तेल खरीदने को लेकर प्रतिक्रिया दी थी

लिंडसे ग्राहम ने दावा किया था कि मुझे यकीन है कि ट्रंप ने भारत के साथ जो रुख अपनाया, उसी की वजह से भारत आज रूस से काफी कम तेल खरीद रहा है। वहीं एयर फोर्स वन विमान में ट्रंप का कहना था कि वे (भारत और रूस) आपस में व्यापार करते हैं और भारत ने हमारी बात नहीं मानी तो हम उन पर बहुत जल्दी टैरिफ बढ़ा सकते हैं। अमेरिका पहले ही भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगा चुका है, जिसमें से 25 फीसदी टैरिफ रूस से तेल खरीदने की स*जा के तौर पर लगाया गया है।

Related Post

Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
No reservation upon converting to Islam Madras High Court Major Ruling Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

रूसी तेल की डिलीवरी के दावे को रिलायंस इंडस्ट्रीज ने किया खारिज – My Blog