ब्यावर: राजस्थान के ब्यावर में रिटायर्ड शिक्षक दंपती की बेरहमी से ह*त्या कर दी गई। विनोद कुमार शर्मा और उनकी पत्नी पूर्णिमा शर्मा के श*व रविवार रात उनके घर में लहूलु*हान हालत में मिले। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों की सरिये से पी*ट-पी*टकर ह*त्या की गई। घटना साकेत नगर थाना क्षेत्र के सोहन नगर की है।
रविवार रात करीब 8 बजे पानी सप्लाई के दौरान उनके घर से लगातार पानी बहता रहा। काफी देर तक पानी बंद नहीं होने पर पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने रिश्तेदारों को सूचना दी। जब रिश्तेदार घर पहुंचे तो अंदर दोनों के श*व पड़े मिले। मौके पर खू*न से सना सरिया भी मिला। घटना के समय घर में पति-पत्नी ही मौजूद थे।
उनका बेटा गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और नौकरी के कारण बाहर रहता है। घटना की सूचना मिलते ही वह रात में ही ब्यावर के लिए रवाना हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले गए हैं। पुलिस ने मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। एएसपी भूपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि डबल म*र्डर केस के आरोपियों को पकड़ लिया गया है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

