Breaking News

Featured Jaipur News Rajasthan News

अलवर में दर्दनाक सड़क हादसा: BMW पलटने से शकुन ग्रुप के MD वल्लभ माहेश्वरी की मौ*त

Road accident in Alwar Shakun Group MD Vallabh Maheshwari BMW overturns

अलवर: राजस्थान के अलवर (Alwar) जिले में रविवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में शकुन ग्रुप (Shakun Group) के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) वल्लभ माहेश्वरी (Vallabh Maheshwari) (62) की मौ*त हो गई। वे अपनी BMW कार से जयपुर (Jaipur) से गिरिराज जी मथुरा जा रहे थे। जानकारी के अनुसार हादसा रविवार शाम करीब 4 बजे अलवर जिले के रैणी थाना क्षेत्र में क्सप्रेस-वे के चेनेज 136.8 के पास हुआ है।

Road accident in Alwar Shakun Group MD Vallabh Maheshwari BMW overturns

तेज रफ्तार BMW कार अचानक बेकाबू हो गई और बैरिकेड्स तोड़ते हुए मीडियन में घुसकर पुलिया की दीवार से टकरा गई। टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वल्लभ माहेश्वरी व उनके ड्राइवर को रेस्क्यू कर पिनान अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दूसरे अस्पताल रेफर किया गया।

बाद में अलवर के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने वल्लभ माहेश्वरी को मृ*त घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान कार सीमेंट के ब्लॉक्स तोड़ते हुए मीडियन पर अटक गई थी। हालांकि कार चालक को इस हादसे में मामूली खरोंच ही आई है। वल्लभ माहेश्वरी शकुन ग्रुप की कई कंपनियों में डायरेक्टर थे। उनके निधन पर राजस्थान (Rajasthan) के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया है।

Related Post

Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Electric current surged through the roof of the house Kota News 29 June 26 Vikalp Times
JEE Student Kota City News Bihar Araria 28 June 26 Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

अलवर में दर्दनाक सड़क हादसा: BMW पलटने से शकुन ग्रुप के MD वल्लभ माहेश्वरी की मौ*त – My Blog