सलमान खान को राज्य उपभोक्ता आयोग से राहत
कोटा: एक्टर सलमान खान को राज्य उपभोक्ता आयोग से मिली राहत, आयोग ने जिला उपभोक्ता आयोग कोटा के 26 दिसंबर के आदेश पर लगाई रोक, कोटा उपभोक्ता आयोग ने सलमान खान को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के दिए थे आदेश, राजश्री पान मसाला और सलमान खान ने राज्य उपभोक्ता आयोग में रिवीजन दायर की थी, जिस पर सुनवाई करते हुए आगामी सुनवाई तक जिला उपभोक्ता आयोग के आदेश पर लगी रोक, मामले की अगली सुनवाई होगी 6 फरवरी को।

