स्पेन: स्पेन में बार्सिलोना के पास एक ट्रेन के पटरी से उतरने से हुए हा*दसे में ट्रेन ड्राइवर की मौ*त हो गई है। इस हादसे में कम से कम 37 लोग घायल हो गए है, जिनमें से पांच की हालत गंभीर है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार मंगलवार शाम को रोडालिस ट्रेन एक रिटेनिंग दीवार से टकरा गई। क्षेत्रीय फायर इंस्पेक्टर क्लॉडी गैलार्डो ने बताया कि सभी यात्रियों को ट्रेन से निकाल लिया गया है। यह घटना तब हुई जब भारी तूफान की वजह से उत्तर-पूर्वी स्पेन प्रभावित हुआ है और खराब मौसम के कारण स्पेन के पूर्व और उत्तर-पश्चिम के तटीय इलाकों में हाई अलर्ट जारी किया गया है।
कैटेलोनिया में हुए इस ट्रेन हा*दसे से पहले रविवार को दक्षिणी स्पेन में दो ट्रेनें आपस में टकरा गई थीं। यह हा*दसा तब हुआ जब स्पेन की राजधानी मैड्रिड से मैलगा जा रही एक हाई-स्पीड ट्रेन पटरी से उतर गई और दूसरी दिशा से आ रही ट्रेन से टकरा गई। इस हा*दसे में कम से कम 42 लोगों की मौ*त हो गई। यह एक दशक से ज्यादा समय में स्पेन के सबसे बुरे रेल हा*दसों में से एक था।

