महाराष्ट्र: एनसीपी (शरद पवार) के प्रमुख शरद पवार को तबीयत बिगड़ने पर सोमवार को बारामती से पुणे के रूबी हॉल क्लीनिक लाया गया है। बीबीसी मराठी के अनुसार उन्हें कफ की परेशानी के बाद दिक्कत होने पर अस्पताल लाया गया।
शरद पवार 28 जनवरी को एक प्लेन क्रैश में भतीजे और महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार की मौ*त के बाद बारामती में थे और लगातार बैठकों में हिस्सा ले रहे थे। लेकिन सोमवार को जब उनकी तबीयत बिगड़ी तो डॉक्टरों ने उन्हें पुणे जाकर इलाज कराने की सलाह दी।

