जयपुर: जयपुर में आज सुबह पत्थर की खदान ढह गई। यह खदान 100 फीट ऊंचाई से गिरी है। चट्टानों के पत्थरों के नीचे दो ट्रेक्टर-ट्रॉली दब गए है। हा*दसे में पत्थर के नीचे दबने से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली का ड्राइवर घायल हो गया है। हरमाड़ा थाना पुलिस ने घायल युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है।
हेड कॉन्स्टेबल निरजंन ने बताया कि यह हा*दसा हरमाड़ा के दादर बावड़ी इलाके में हुआ है। दादर बावड़ी डूंगरी में पत्थर की खदान है। आज सुबह करीब 8 बजे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पत्थर भरने के लिए खदान पर गई थी। पत्थर भरते समय अचानक खदान ढह गई। करीब 100 फीट ऊंचाई से चट्टानें तेजी से नीचे आकर गिरने लगी। चट्टानों के बड़े पत्थर ढह कर आते देखकर वहां मौजूद ट्रेक्टर-ट्रॉली के दोनों ड्राइवर व दो मजदूर अपनी जा*न बचाने के लिए भागे। पत्थर के नीचे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली का ड्राइवर सरदार मल गुर्जर (34) भी दब गया।
वहां मौजूद साथियों ने तुरंत उसे बाहर निकाला। पत्थर के गिरने से उसके पैर में फ्रेक्चर आ गया। हरमाड़ा थाना पुलिस खदान ढहने की सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस चेतक में मौजूद कॉन्स्टेबल राजकुमार ने एम्बुलेंस की मदद से तुरंत घायल ड्राइवर सरदार मल गुर्जर को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है।

