सवाई माधोपुर: स्वामी विवेकानन्द की 164वीं जयन्ती एवं युवा दिवस के अवसर पर 12 जनवरी को बालाजी महिला महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा संकल्प दौड़ एवं स्वदेशी जागरूकता रैली ग्राम मैनपुरा सवाई माधोपुर में आयोजित की गयी। बालाजी महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्रीकृष्ण शर्मा द्वारा छात्राओं को स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलवाई गई।
प्राचार्य ने बताया कि इस जागरूकता रैली का उद्देश्य, स्वदेशी उत्पाद अपनाने, युवा पीढ़ी को भारतीय उत्पाद अपनाने, स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहन देेने और स्वामी विवेकानन्द के आत्मनिर्भर भारत की भावना को सुदृढ़ करने हेतु जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत यह रैली आयोजित की गयी है। समस्त संकाय सदस्यों ने इस रैली एवं दौड़ में भाग लिया।


