Breaking News

Delhi News India Jaipur News Rajasthan News

राजस्थान के तीन विशिष्टजनों को मिलेगा पद्मश्री पुरस्कार

Three eminent personalities from Rajasthan will receive the Padma Shri award

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के गफरुद्दीन मेवाती जोगी, स्वामी ब्रह्मदेव जी महाराज, तगा राम भील सहित सभी पद्म पुरस्कार विजेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। शर्मा ने कहा कि देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक पद्मश्री पुरस्कार के लिए तीनों विशिष्टजनों का चयन पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि यह घोषणा युवा पीढ़ी को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी।

Three eminent personalities from Rajasthan will receive the Padma Shri award

साथ ही समाज सेवा के साथ-साथ राष्ट्र सेवा की भावना को भी मजबूत बनाएगी। उल्लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है। जिसमें पद्मश्री के लिए राजस्थान के गफरुद्दीन मेवाती जोगी एवं तगा राम भील का कला के क्षेत्र में तथा स्वामी ब्रह्मदेव जी महाराज का सामाजिक कार्य में विशिष्ट सेवा के लिए चयन किया गया है। वहीं राजस्थान मूल के पीयूष पांडे (मरणोपरांत) का कला के क्षेत्र में पद्म भूषण पुरस्कार के लिए चयन हुआ है।

Related Post

Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Gravel Stone Mining Batoda Police Sawai Madhopur News 27 June 26 Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

राजस्थान के तीन विशिष्टजनों को मिलेगा पद्मश्री पुरस्कार – My Blog