अमेरिका: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप Donald Trump ने घोषणा की है कि इज़राइल (Israel) और लेबनान (Lebanon) के बीच चल रहा सीजफायर (Ceasefire) तीन हफ्तों के लिए बढ़ा दिया गया है। यह फैसला व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में दोनों देशों के अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद लिया गया।
ट्रंप ने बैठक को सकारात्मक बताते हुए कहा कि अमेरिका, लेबनान के साथ मिलकर उसकी सुरक्षा मजबूत करने में सहयोग करेगा, ताकि वह हिज़्बुल्लाह से निपट सके। बैठक में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance) और विदेश मंत्री मार्को रुबियो (Marco Rubio) भी मौजूद रहे। ट्रंप ने यह भी जानकारी दी कि आने वाले हफ्तों में इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) और लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ़ औन (Joseph Aoun) व्हाइट हाउस का दौरा करेंगे, जहां आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

