अमेरिका: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विमान को एक तकनीकी खराबी के कारण एयर बेस पर वापस लौटना पड़ा है। वो वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की बैठक में भाग लेने के लिए स्विट्जरलैंड के दावोस जा रहे थे। समाचार एजेंसी एएफ़पी के अनुसार व्हाइट हाउस ने कहा है कि स्विट्जरलैंड के लिए उड़ान भरने के तुरंत बाद डोनाल्ड ट्रंप के विमान को एयर बेस पर वापस लौटना पड़ा है।
ट्रंप और उनके साथ के लोग अब दूसरे प्लेन में सवार होंगे और दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के लिए अपनी यात्रा पर निकलेंगे। समाचार एजेंसी एपी ने भी एक पोस्ट में इस खबर की पुष्टि की है। एपी के अनुसार व्हाइट हाउस ने बताया है कि एक छोटी इलेक्ट्रिकल खराबी की वजह से एयर फ़ोर्स वन को वॉशिंगटन लौटना पड़ा है।

