Breaking News

Delhi News Featured India World

काठमांडू से इस्तांबुल जा रहे टर्किश एयरलाइंस के विमान की कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग

Turkish Airlines flight from Kathmandu to Istanbul makes emergency landing in Kolkata

नेपाल: नेपाल की राजधानी काठमांडू से इस्तांबुल जा रहे टर्किश एयरलाइंस के एक विमान को बुधवार शाम तीन बजे कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। विमान के पायलट ने दाहिने इंजन में आग लगने का संदेह जताया था। कोलकाता एयरपोर्ट के निदेशक विक्रम सिंह ने पत्रकारों को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि वह विमान दोपहर 2:49 बजे यहां सुरक्षित उतर गया। उस पर 236 यात्री सवार थे। उनको सुरक्षित उतार लिया गया है।

Turkish Airlines flight from Kathmandu to Istanbul makes emergency landing in Kolkata

एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के तुरंत बाद चालक दल को दाहिने इंजन में गड़बड़ी का पता चला था। पायलट ने काठमांडू एटीसी को इसकी सूचना दी और एक इंजन बंद कर दिया। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि विमान के कैप्टन ने कोलकाता एटीसी को दाहिने इंजन में संभावित आग की सूचना दी थी। उसके बाद उसे यहां सुरक्षित उतार लिया गया। विमान ने काठमांडू से दोपहर 1:29 बजे उड़ान भरी थी। उड़ान संख्या टीएचवाई-727 के लिए इस्तेमाल होने वाला यह विमान एयरबस ए 330-300 है।

Related Post

Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Electric current surged through the roof of the house Kota News 29 June 26 Vikalp Times
JEE Student Kota City News Bihar Araria 28 June 26 Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

काठमांडू से इस्तांबुल जा रहे टर्किश एयरलाइंस के विमान की कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग – My Blog