Breaking News

Delhi News Featured India

केरल के साई के कोल्लम सेंटर में दो महिला ट्रेनी खिलाड़ी पाई गई मृ*त

Two female trainee athletes SAI Kollam centre in Kerala 16 jan 26

केरल: केरल के कोल्लम में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के सेंटर में प्रशिक्षण ले रहीं दो महिला ट्रेनी खिलाड़ी गुरुवार की सुबह मृ*त पाई गई। इनमें से एक खिलाड़ी 17 साल की थीं और एथलेटिक्स की ट्रेनिंग ले रही थीं। वह कोझिकोड की रहने वाली थी और बारहवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थीं। जबकि, दूसरी खिलाड़ी 15 साल की थी और तिरुवनंतपुरम में दसवीं कक्षा की पढ़ाई कर रही थीं। वह कबड्डी की ट्रेनिंग ले रही थीं।

Two female trainee athletes SAI Kollam centre in Kerala 16 jan 26

आशंका जताई जा रही है कि दोनों की मौ*त आ*त्मह*त्या से हुई है। दोनों की मौ*त का पता तब चला, जब वे सुबह पांच बजे होने वाली ट्रेनिंग के लिए नहीं पहुंचीं। दोनों को अलग-अलग कमरे अलॉट हुए थे, लेकिन बुधवार रात 15 साल की महिला खिलाड़ी ने 17 साल की महिला खिलाड़ी के कमरे में ही रात बिताई थी। पुलिस के अनुसार जब हॉस्टल के अधिकारियों और अन्य ट्रेनी खिलाड़ियों ने बार-बार दरवाजा खटखटाया और अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, तो सुरक्षा कर्मियों और अन्य लोगों की मदद से कमरा खोला गया।

कोल्लम के पुलिस आयुक्त किरण नारायणन ने बीबीसी हिन्दी से कहा कि मौके पर जांच की गई। हमें एक सु*साइड नोट मिला, जिसमें कुछ भी साफ तौर पर नहीं लिखा था। उसमें सिर्फ अपनी जा*न लेने के लिए माफी मांगी गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि माता-पिता सदमे में हैं। अन्य ट्रेनी खिलाड़ियों, कोच और परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Related Post

Ayodhya Ram Mandir Uttar Pradesh Latest News 29 June 26 Vikalp Times
Electric current surged through the roof of the house Kota News 29 June 26 Vikalp Times
JEE Student Kota City News Bihar Araria 28 June 26 Vikalp Times

Search

Author Details

Christina Kayla

Author

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout.

Resent Post

Top Categories

Follow Us

Top Tags

केरल के साई के कोल्लम सेंटर में दो महिला ट्रेनी खिलाड़ी पाई गई मृ*त – My Blog